बलिया: श्रुत लेख प्रतियोगिता में चमके भगत, खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

Ballia News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) पकवाइनर के प्रेक्षागृह में आयोजित जनपद स्तरीय श्रुत लेख प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के टॉपर बने भगत राज रावत को उनके विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने सम्मानित किया। भगत, शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट विद्यालय सीयर के छात्र हैं।

ब्लॉक से लेकर जनपद स्तर तक सफलता

जनपद के विभिन्न विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों के बीच ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसके विजेताओं ने जनपद स्तर पर प्रतिस्पर्धा की। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर भगत राज रावत और उच्च प्राथमिक स्तर पर राजन कुमार ने सीयर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया। भगत राज रावत ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिससे पूरे ब्लॉक का सम्मान बढ़ा।

यह भी पढ़े - Ballia News : अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं-बच्चों के मामलों में त्वरित सजा पर जोर, बलिया पहुंचे निदेशक अभियोजन ललित मुदगल

खंड शिक्षा अधिकारी ने की हौसला अफजाई

भगत की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने विद्यालय जाकर 500 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया और भविष्य में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले, DIET प्राचार्य ने 31 जनवरी को भगत राज को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।

बधाइयों का तांता

इस उपलब्धि पर ब्लॉक और जनपद के शिक्षकों व विद्यालय परिवार ने भगत राज और उनके विद्यालय को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से नंदलाल शर्मा, कृष्णानंद सिंह, देवेंद्र वर्मा, वीरेंद्र यादव, विनोद कुमार मौर्य, नीलम सिंह, राजी कमाल पाशा, नीलम कनौजिया, कुसुम लता गुप्ता, अमरजीत यादव, नौशाद अली आदि शामिल हैं।

भगत राज की यह सफलता न सिर्फ उनके विद्यालय बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.