बलिया : आपका पीएम आवास फाइनल हो चुका है, तत्काल जमा कीजिए 5500 रुपया ; फिर...

हल्दी, बलिया। बेलहरी ब्लाक के बिगही गांव निवासी प्रमिला देवी पत्नी शेषनाथ तिवारी की मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति राजेंद्र कुमार ने फोन कर सूचना दी कि आपके नाम से प्रधानमंत्री आवास फाइनल हो चुका है।

हल्दी, बलिया। बेलहरी ब्लाक के बिगही गांव निवासी प्रमिला देवी पत्नी शेषनाथ तिवारी की मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति राजेंद्र कुमार ने फोन कर सूचना दी कि आपके नाम से प्रधानमंत्री आवास फाइनल हो चुका है। अगर आज आपने 5500 रुपया जमा नहीं किया तो आप की फाइल निरस्त कर दी जाएगी। 

आवास के लालच में प्रमिला ने आनन फानन में अज्ञात व्यक्ति  द्वारा बताए गए नंबर पर 5500 रुपया बैंक आफ बड़ौदा शाखा सोनवानी से आनलाइन पेमेंट करा दिया। बाद में पीड़िता को पता चला की उसका नाम आवास की सूची में नहीं है तो वह ब्लाक मुख्यालय सोनवानी पहुंची और कर्मचारियों से आपबीती बताई। वहां उसे बताया गया कि उसके साथ फर्जी काल कर पैसा ले लिया गया है। पीड़िता ने गुरुवार को इसकी लिखित शिकायत बांसडीह रोड थाने पर दी है।

यह भी पढ़े - Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.