बलिया : कर्बला, पोखरा और मदरसा की जमीन को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आए।

बलिया: ग्राम प्रधान अधिकारियों ने भूमि क्रमांक 263 व 105 को खाली करने की मांग करते हुए पत्र दिया है।

बलिया न्यूज़: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सेमरी गांव में पोखरा, कर्बला और मदरसे की जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. जिसको लेकर दो समुदाय आमने सामने हैं। वहीं जुल्फिकार अली खान ने ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद यादव पर आरोप लगाया है कि मदरसा, कर्बला और पोखरा की जमीन पहले से ही 16 डिसमिल जमीन वक्फ बोर्ड में दर्ज है. यहां ग्राम प्रधान ने जबरन हाट बाजार बना लिया है और पोखरा के पास सड़क बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इस गांव में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है.

वहीं ग्राम प्रधान द्वारका प्रसाद यादव ने बताया कि उनके द्वारा जो बताया जा रहा है वह कर्बला की जमीन है. यह पूरी तरह से बंजर जमीन है और उन लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया है। जिस पर शासन के आदेशानुसार हाट बाजार बना दिया गया है। इन लोगों ने बंजर जमीन पर एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर कराकर बोरिंग करा दी है। पूरी जमीन उन्हीं के कब्जे में है। ग्राम प्रधान अधिकारियों ने भूमि क्रमांक 263 व 105 को खाली करने की मांग करते हुए पत्र दिया है।

यह भी पढ़े - Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.