Ballia: हैंडपंप विवाद में चाकूबाजी, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक व्यक्ति गंभीर घायल

बलिया। बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर 15 में सोमवार शाम हैंडपंप विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में घायल एक व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती है।

कस्बा निवासी दीपक राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस के शक्ति राजभर, भक्ती राजभर, विशाल राजभर और शंकर राजभर ने उनके भाई धनजी राजभर से गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़े - उमाशंकर सिंह की 2017 में समाप्त हो चुकी थी विधानसभा सदस्यता, लोकायुक्त की रिपोर्ट पर राज्यपाल ने की थी कार्रवाई

धनजी के बचाव में आई उनकी पत्नी सोनाली देवी और भाभी पूनम देवी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और मंगलवार को अंबेडकर तिराहा से मनियर रोड पर तीन अभियुक्त — विशाल राजभर, शंकर राजभर और शक्ति राजभर — को गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.