बलिया : यही है वो दरिंदा

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में नगरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने धारा 377 भादवि व 5एम/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त विशाल कन्नौजिया पुत्र अजित कन्नौजिया (निवासी गोठाईं, थाना नगरा, बलिया) को सलेमपुर चट्टी से आगे नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

गौरतलब है कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालक को 20 वर्षीय युवक बहला फुसला कर घर से दूर ले गया और उसके साथ कुकर्म करने के बाद वीडियो भी बना लिया। अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, कुकर्म की वजह से बीमार बालक ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी।

यह भी पढ़े - बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित के पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाने के उप निरीक्षक विकास यादव मय हमराह हेड कां. धर्मेन्द्र कुमार व कां. चन्दन यादव के साथ देखभाल क्षेत्र में थे, तभी मुखबीर की सूचना पर वांछित अभियुक्त विशाल कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियुक्त को चालान किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.