बलिया : स्किन केयर क्लिनिक ने हर्षोंल्लास के साथ मनाया वर्षगांठ, डा.आब्रिन ने दुहराया संकल्प

Ballia News : हॉस्पिटल रोड स्थित अजीता मेडिकल स्टोर पर संचालित "स्किन केयर क्लिनिक" का वार्षिकोत्सव हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान न सिर्फ केक कटा और मिठाई बंटी, बल्कि मरीजों का निःशुल्क इलाज भी हुआ। यही नहीं, चर्म रोग विशेषज्ञ डा.आब्रिन अंसारी ने मरीजों की सुविधा के लिए आगे भी निःशुल्क चिकित्सा कैम्प आयोजन का अपना संकल्प दुहराया। 

स्किन केयर क्लिनिक के वार्षिकोत्सव पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री सोनी तिवारी व विशिष्ट अतिथि रंजना राय ने डा.आब्रिन अंसारी के साथ केक काटकर समारोह का शुभारम्भ किया। भाजपा नेत्री द्वय ने स्किन केयर क्लिनिक की वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देते हुए निःशुल्क चिकित्सा सेवा कैम्प की सराहना किया। 

यह भी पढ़े - Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम

वहीं, सैकड़ों चर्म रोगियों का निःशुल्क उपचार व परामर्श देते हुए डा.आब्रिन अंसारी ने कहा कि उनकी सोच है कि चर्म रोगियों को सुविधाजनक तरीके से बेहतर उपचार मिले, जिसके अनुरूप सफलता का एक साल पूरा कर बहुत खुशी हो रही है। इस मौके पर प्रीत पांडेय महिला व्यापार मंडल, अतुल पांडेय व्यापार मंडल तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.