बलिया : नहीं रहे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अजय सिंह, चहुंओर शोक की लहर

बैरिया, बलिया : समाजवादी पार्टी बलिया के जिला सचिव बैरिया विधानसभा क्षेत्र के करमानपुर गांव निवासी अजय सिंह का निधन किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान हो गया। इसकी सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। सपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने शोक संवेदना में कहा है कि अजय सिंह एक कर्मठ एवं निर्भीक समाजवादी कार्यकर्ता थे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने एक कर्मठ सुयोग्य कार्यकर्ता खोया है। सपा जिलाध्यक्ष एवं फेफना विधानसभा क्षेत्र के विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि अजय सिंह हमारे साथ संगठन में काम कर रहे थे। वह बैरिया क्षेत्र में पार्टी के सबसे विश्वसनीय स्तंभ थे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ी हानि हुई है।

यह भी पढ़े - बलिया: विनोद राजभर के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इनकार, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण

पार्टी उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी"ने कहा कि अजय सिंह मेरे घनिष्ठतम मित्र थे। हमेशा समाजवादी पार्टी की मजबूती ही सोचते थे। किसी भी परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़ा रहना, उनकी पहचान थी। क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि मेरे लिए अजय सिंह एक अंग के समान थे। उनका असमय जाना, बहुत बड़ा आघात है। 

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि अजय सिंह से मेरा लगाव पारिवारिक था। वह जब भी जिला मुख्यालय आते थे, मेरे यहां जरूर आते थे। मैं जब भी बैरिया गया, उनसे बिना मिले वापस नहीं आता था। मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति हैं। वहीं, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता तथा शैलेश सिंह व रामजी गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त करते हुए अजय सिंह के निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.