- Hindi News
- मनोरंजन
- तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के लिए बनाया मजेदार डिजि...
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के लिए बनाया मजेदार डिजिटल वीडियो
मुंबई, नवंबर 2026। सोनी सब का आगामी कॉमेडी शो ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ दर्शकों को जादू, हास्य और पारिवारिक मनोरंजन का अनोखा अनुभव देने के लिए तैयार है। शो में हिबा नवाब उर्वशी नाम की एक खुशमिजाज और चुलबुली चुड़ैल की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने पति आरव (अधिक मेहता) और नए परिवार के साथ जिंदगी की नई शुरुआत करती है। उर्वशी अपनी जादुई शक्तियों का इस्तेमाल रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने के लिए करती है और इसी अनोखे अंदाज में चुड़ैलों की पारंपरिक छवि को बदलती नजर आएगी।
हालांकि, दोनों उस समय हैरान रह जाती हैं, जब उन्हें पता चलता है कि उर्वशी अपनी जादुई शक्तियों का इस्तेमाल इंसानों को डराने या उनसे बदला लेने के बजाय खाना बनाने और रोजमर्रा के काम आसान करने में कर रही है। इसके बाद शुरू होती है तीनों के बीच मजेदार नोकझोंक। तेजस्वी और अनीता उर्वशी को चुड़ैलों के पारंपरिक रास्ते पर लाने की कोशिश करती हैं, लेकिन उर्वशी अपने चतुर जवाबों और आधुनिक सोच से उनकी हर कोशिश को नाकाम कर देती है। अलग-अलग विचारों और मजेदार संवादों से भरपूर यह वीडियो दर्शकों को मनोरंजन का नया अनुभव देने वाला है।
वीडियो में अपने अनुभव को साझा करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि उन्हें हमेशा अलौकिक दुनिया से जुड़ी कहानियों का हिस्सा बनना पसंद रहा है। उर्वशी का किरदार उन्हें इसलिए खास लगता है, क्योंकि वह चुड़ैलों की पारंपरिक छवि से बिल्कुल अलग है। वह मजेदार, अनोखी और जिंदगी से भरपूर है। तेजस्वी ने बताया कि हिबा नवाब और अनीता हसनंदानी के साथ शूटिंग के दौरान खूब मस्ती और हंसी-मजाक हुआ। उन्हें विश्वास है कि दर्शकों को चुड़ैल का यह नया और अलग अंदाज पसंद आएगा।
वहीं, अनीता हसनंदानी ने कहा कि अलौकिक कहानियों की दुनिया हमेशा से उनके दिल के करीब रही है और इस डिजिटल वीडियो का हिस्सा बनना उनके लिए शानदार अनुभव रहा। तेजस्वी और हिबा के साथ काम करना बेहद मजेदार था। उन्होंने उर्वशी के किरदार में हिबा की ऊर्जा और उसके अप्रत्याशित अंदाज की भी तारीफ की। अनीता के मुताबिक, सेट पर बिताए गए खूबसूरत पलों को दर्शकों के साथ साझा करने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं।
हिबा नवाब ने भी दोनों अभिनेत्रियों के साथ काम करने के अनुभव को खास बताया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी और अनीता अनुभवी चुड़ैलों के रूप में उर्वशी को पारंपरिक तरीके सिखाने आती हैं, लेकिन उर्वशी अपने मौजूदा अंदाज में ही खुश है। भले ही वह चुड़ैलों के सभी पुराने नियमों का पालन नहीं करती, लेकिन अपने तरीके से एक अच्छी चुड़ैल है। हिबा के अनुसार, तीनों किरदारों के बीच इसी अंतर को लेकर हुई मजेदार बातचीत दर्शकों को खूब पसंद आएगी।
‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ का प्रीमियर 18 नवंबर से रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर होगा।
