बलिया : प्राथमिक शिक्षक संघ ने सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

बलिया: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया की बैठक यूआरसी नगर क्षेत्र में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान का खाका तैयार किया गया।

बैठक के दौरान संघ के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र, पूर्व अध्यक्ष (प्राथमिक शिक्षक संघ गड़वार) लल्लन गुप्ता, और पूर्व कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़े - बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे

सम्मान समारोह का आयोजन

मंत्री राधे श्याम पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश सिंह और नारायण सिंह यादव ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा और संगठन के प्रति उनके योगदान को उत्कृष्ट और सराहनीय बताया।

इस अवसर पर विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों से संगठन के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.