Ballia News : दीवार गिरने से घायल महिला की वाराणसी में मौत, गांव में पसरा मातम

बलिया, दुबहड़: दुबहड़ थाना क्षेत्र के छोटका दुबहड़ गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गमगीन कर दिया। मंगलवार सुबह घर की दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई प्रमिला देवी (34) पत्नी शिवजी राम की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर है।

घटना के वक्त प्रमिला देवी घर के भीतर दीवार के पास बैठकर बर्तन धो रही थीं। तभी अचानक पुरानी और जर्जर हो चुकी दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से प्रमिला बुरी तरह घायल हो गईं।

यह भी पढ़े - Ballia News : किशोरी के अपहरण का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मगर उपचार के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई।

बुधवार को परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल लौटे, जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। प्रमिला देवी की असमय मौत से घर में कोहराम मच गया है। ग्रामीण भी शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचकर ढांढस बंधा रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.