Ballia News: शराब तस्करी का वीडियो वायरल, पुलिस की सख्त कार्रवाई

बैरिया (बलिया)। यूपी-बिहार सीमा पर घाघरा और गंगा नदी के जरिए हो रही शराब तस्करी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए चांद दियर चौकी इंचार्ज परमात्मा मिश्रा की तहरीर पर छह नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बैरिया कोतवाल रामायण सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शराब की तस्करी की पुष्टि हुई है। इसमें सनी साहनी, विकास सिंह, मंटू सिंह, दीपू सिंह, अर्जुन सिंह और ब्रह्म तिवारी के नाम सामने आए हैं। इनके साथ ही एक अज्ञात सेल्समैन भी वीडियो में दिखा है। इन सभी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम और धारा 61 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े - Ballia News : जनगणना-2027 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए स्व-गणना के निर्देश

आरोपियों की पहचान

  • सनी साहनी (देवपुर मठिया, थाना रेवती)
  • विकास सिंह (ग्राम और थाना रिबिलगंज, जिला सारण, बिहार)
  • मंटू सिंह और दीपू सिंह (टोला रिशाल राय)
  • अर्जुन सिंह (टोला फतेह राय)
  • ब्रह्म तिवारी

गिरफ्तारी के प्रयास जारी

कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति में शराब तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.