Ballia News : पंचायत में भाजपा नेता पर भाले से हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Ballia News : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर चल रही पंचायत के दौरान भाजपा नेता पर भाला (धारदार हथियार) से जानलेवा हमला करने के आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Ballia News : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर चल रही पंचायत के दौरान भाजपा नेता पर भाला (धारदार हथियार) से जानलेवा हमला करने के आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को बांसडीह कोतवाली पुलिस ने घायल भाजपा नेता अजीत कुमार सिंह की तहरीर पर सुल्तानपुर गांव निवासी सगे भाई अखिलेश बिंद उर्फ चवांगुर और रमेश बिंद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। अजीत ने तहरीर में यह भी लिखा है कि बीच-बचाव करने आई मोहन बिंद की पत्नी और राजेश बिंद को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर और दांत काटकर घायल कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News: पूर्व प्रधान व्यास वर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने संबंधितों को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बसनडीह के नेतृत्व में बांसडीह पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को सुल्तानपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया. इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 भाला भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने धारा 307, 323, 504, 506 भादवि के तहत चालान कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

आजमगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: दो मासूम बेटों को पोखरे में फेंका, बेटी ने बचाई जान; मां अस्पताल में भर्ती आजमगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: दो मासूम बेटों को पोखरे में फेंका, बेटी ने बचाई जान; मां अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के अकड़छा गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक...
बंदर को बचाने में झुलसा संविदा बिजलीकर्मी, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर
बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में शोक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन, शुद्ध मुनाफा 132% बढ़कर ₹1,075 करोड़
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.