Ballia News: लापता छात्र का शव मिलने से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रेवती (बलिया): रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में सात वर्षीय अमन कुमार की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया। बुधवार को लापता हुए कक्षा एक के छात्र का शव गुरुवार को गायघाट दह ताल के पास एक पानी भरे गड्ढे में मिला। मासूम के शव की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। मां दुर्गावती देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

अमन, प्रिंस शर्मा का बेटा था और ज्ञान्ती देवी बालिका इंटर कॉलेज, गायघाट में पढ़ता था। बुधवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद वह शाम चार बजे घर से बाहर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से मदद की अपील की।

यह भी पढ़े - बलिया में आमने-सामने बाइक टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

गुरुवार को गांव के पास दह ताल के किनारे बने पानी भरे गड्ढे में अमन का शव तैरता मिला। सूचना पर एसआई अवनीश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.