Ballia News : शादी के एक साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या में सास गिरफ्तार

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चंद्रावती देवी (पत्नी हीरालाल यादव) को बीज गोदाम तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 जनवरी 2026 को वादिनी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई।

वादिनी के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2025 में रोहित यादव (पुत्र हीरालाल यादव, निवासी—परसिया, थाना रेवती) से की थी। शादी के बाद से ही बेटी को दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से आहत होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े - बलिया में एक युवती को लेकर दो प्रेमी आमने-सामने: एक की मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए सोमवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता चंद्रावती देवी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अवनीश त्रिपाठी, कांस्टेबल शिवशंकर जायसवाल और महिला कांस्टेबल बिंदु देवी शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.