Ballia News: अंकुर पांडे को समाजवादी पार्टी ने अहम जिम्मेदारी दी है

दोकटी, बलिया : विकास खण्ड मुरली छपरा अन्तर्गत दलन छपरा निवासी अंकुर पाण्डेय को समाजवादी लोहिया वाहिनी की कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किया गया है।उक्त की सूचना पर क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बलिया सदर के प्रथम विधायक स्व. पं.राम अनंत पाण्डेय के पोता अंकुर पाण्डेय को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है।

दूरभाष के माध्यम से श्री पाण्डेय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस विश्वास व भरोसे के साथ इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी है, उसके निर्वहन के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा। पार्टी के विचारों एवं नीतियों के साथ संगठन को गतिशील बनाना ही मेरा उद्देश्य होगा।समाजवादी नीतियों को आम जनमानस तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य होगा।

यह भी पढ़े - Ballia News : ‘शिक्षक की पाती’ भेजकर AIJTF ने TET अनिवार्यता का किया विरोध

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.