Ballia News: बलिया में अग्निपीड़ितों के लिए राहत बनी रेड क्रॉस, फेफना की राजभर बस्ती में वितरित की गई सामग्री

बलिया। जिलाधिकारी एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (IRCS) बलिया के अध्यक्ष के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष के आदेशानुसार सदर तहसील के ग्राम पंचायत फेफना स्थित राजभर बस्ती में आग से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाई गई। यह राहत सामग्री जिला आपदा प्राधिकरण बलिया के सहयोग से रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा वितरित की गई।

राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार ने कहा, "आपदा के समय पीड़ितों की सहायता करना मानवता का सबसे बड़ा कार्य है। मुझे यह सेवा करने का सौभाग्य मिला है, इसके लिए मैं ईश्वर और रेड क्रॉस दोनों का आभारी हूं।" उन्होंने रेड क्रॉस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि संस्था हर आपदा में तत्परता से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाती है।

यह भी पढ़े - बांसडीह को कचरा मुक्त बनाने की तैयारी, 400 दुकानदारों को दिए जाएंगे डस्टबिन

इस अवसर पर रेड क्रॉस के जिला समन्वयक/कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह, हेमंत कुमार, ग्राम प्रधान केशव गुप्ता, नितेश पाठक, दीपक कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.