Ballia News : बलिया की बेटी वंदना सिंह को मिला भारत सम्मान अवार्ड 2025, जिले का मान बढ़ाया

बलिया। जनपद के बंगला (रतसर) गांव की होनहार बेटी वंदना सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण और बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित भारत सम्मान अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरा बलिया गौरवान्वित महसूस कर रहा है। शुभचिंतकों और समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

img-20250827-wa0048.jpg

यह भी पढ़े - जनपदीय जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप : बालक वर्ग के सेमीफाइनल में चार टीमें, बालिका वर्ग का फाइनल सनबीम बलिया और नरहीं के बीच

यह सम्मान वंदना को हाल ही में नई दिल्ली स्थित Le Meridien होटल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Global Excellence Forum (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था) ने किया था। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अरुणाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री न्याटो डुकुम (वाणिज्य एवं उद्योग), डॉ. तागे ताकी (कृषि, बागवानी एवं पशुपालन विभाग), सांसद व राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र नारायण बेहेरा और उद्योगपति नईम तिर्मिजी ने वंदना सिंह को अवार्ड प्रदान किया।

img-20250827-wa00501.jpg

समाज सेवा के जरिए बनाई पहचान

22 वर्षीय वंदना सिंह वर्तमान में State Secretary (Women Empowerment & Child Development) और Board Advisor Committee Member, Global Excellence Forum हैं। उन्होंने अपने समाजसेवी कार्यों से महिलाओं और बच्चों को सीधे सहायता पहुंचाई है तथा उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूकता फैलाई है।

सम्मान पर वंदना सिंह की प्रतिक्रिया

सम्मान प्राप्त करने के बाद वंदना सिंह ने कहा "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं और बच्चों का है जिनके अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए मैं संघर्ष कर रही हूं। यह मेरे लिए और बड़ी जिम्मेदारी है कि मैं राष्ट्रीय स्तर पर समाज में बदलाव की दिशा में मजबूत कदम उठाऊं। मेरा सपना है कि बलिया की माटी से निकली यह आवाज पूरे देश में गूंजे और हर महिला व बच्चा आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन जी सके।" उनकी इस सफलता से बलिया जनपद का नाम राष्ट्रीय पटल पर और भी चमक उठा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.