Ballia News: ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के औंदी गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे एक वृद्ध की अज्ञात बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेन्सिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे सूचना मिली कि औंदी गांव निवासी 72 वर्षीय रामविलास सिंह की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े - बलिया की करिश्मा वार्ष्णेय को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, अंडर-17 बालिका टीम की कोच बनीं

जांच में पता चला कि रामविलास सिंह रात में ट्यूबवेल पर सोए हुए थे, उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर फॉरेन्सिक टीम को बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.