Moradabad News: डेढ़ करोड़ की पुरानी करेंसी के साथ पुलिसकर्मी सहित तीन गिरफ्तार

मुरादाबाद: डिलारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक यूपी पुलिस का सिपाही भी शामिल है। पकड़े गए आरोपितों में विक्की गौतम (निवासी जलीलपुर बक्काल, अमरोहा), मोहम्मद रियाज और मोहम्मद यासीन (दोनों निवासी अहमदनगर अहमदाबाद, मदारी की मढ़ैया, टांडा, रामपुर) शामिल हैं।

घटना सोमवार देर रात करीब 1 बजे की है, जब डिलारी-करणपुर मार्ग पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान गांव होशपुर की पुलिया की ओर से स्विफ्ट कार में सवार छह लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, जिससे घबराकर तीन आरोपी — यूसुफ (निवासी नूरपुर, बिजनौर), सत्तार (निवासी गुहावर नूरपुर, बिजनौर) और फैसल (निवासी सैदनगली, संभल) — कार की खिड़की से कूदकर भाग निकले।

पुलिस ने बाकी तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया। कार की डिक्की की तलाशी लेने पर अधिकारियों को बड़ी मात्रा में 500 और 1000 के पुराने नोट मिले, जो प्लास्टिक के कट्टों और गत्ते के डिब्बों में भरे हुए थे। कुल राशि करीब एक करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये आंकी गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह डील 10 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से तय हुई थी, यानी आरोपितों को कुल 15 लाख रुपये मिलने थे। इससे पहले ही पुलिस ने तीन को पकड़ लिया। पकड़ा गया सिपाही विक्की गौतम सीतापुर में तैनात था, लेकिन लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। रियाज और यासीन दोनों दिव्यांग बताए गए हैं।

डिलारी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार अभियुक्तों की तलाश के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने कार और बरामद पुरानी करेंसी को जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.