Ballia News : छत से गिरने पर युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन गहरे शोक में हैं।

जानकारी के अनुसार, बैरिया गांव निवासी राजकुमार बिंद अपने पड़ोसी मित्र के घर छत पर बैठकर खाना खा रहे थे। भोजन के बाद जब वह सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे गिर पड़े।

यह भी पढ़े - Ballia News : अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, एक अन्य घायल

गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरही लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उन्हें मऊ के एक निजी नर्सिंग होम भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान राजकुमार ने दम तोड़ दिया।

राजकुमार की असमय मौत से परिवार शोक में डूबा है और गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.