Ballia News: पंकज बने टीएससीटी के नगरा ब्लॉक संयोजक

बलिया। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की जिला कार्यकारिणी ने शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हित में किए जा रहे कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने व तकनीकी सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से नगरा ब्लॉक इकाई का गठन किया है।

जिला संयोजक सतीश सिंह ने जानकारी दी कि नगरा ब्लॉक में पंकज लाल को ब्लॉक संयोजक, राहुल तिवारी को ब्लॉक प्रवक्ता, जबकि सुमन्त प्रसाद गुप्त और ज्ञानप्रकाश मिश्र को ब्लॉक सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े - बलिया में सड़क हादसा: ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जिला प्रवक्ता चन्द्रशेखर पासवान ने आशा व्यक्त की कि नए पदाधिकारी टीएससीटी की योजनाओं को ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों और कर्मचारियों तक पहुंचाएंगे और उनके हित में कार्य करेंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला संरक्षक प्रभाकर तिवारी, मंडल पासवर्ड रीसेट प्रभारी संजय कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी सतीश मेहता, आईटी सेल प्रभारी सन्नी सिंह, जिला सह संयोजक संजीव मौर्य, अंजनी मिश्र, राजेश जायसवाल, सुनील कुमार, सीताराम पांडे, राजेश प्रसाद, लालजी यादव, अब्दुल अंसारी, कंचन सिंह, विजय राय, दिनेश वर्मा और चन्द्रमा सिंह चौहान ने शुभकामनाएं व बधाई दी।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.