Ballia News: तहसील गेट पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत

Ballia News: बांसडीह तहसील गेट के पास गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भोजछपरा गांव निवासी 22 वर्षीय फूलचन कुमार प्रसाद की मौत हो गई। वह अपने मित्र राजकुमार के साथ मोटरसाइकिल से तहसील मुख्यालय जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फूलचन बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी राजकुमार ने तत्काल सूझबूझ से काम लेते हुए फूलचन को बाँसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और कानूनी कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

फूलचन की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है, परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और आरोपी चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.