Ballia News : प्रेमी के लिए छोड़ा पति, अब वही दे रहा धोखा और धमकी

बलिया (सिकंदरपुर): प्रेमी के प्यार में अपने पति से रिश्ता तोड़ने वाली एक महिला अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। महिला ने प्रेमी पर धोखा देने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उसने न्याय की गुहार लगाई है।

महिला की शादी 8 मार्च 2018 को हुई थी। उसके एक आठ साल की बेटी और दस महीने का बेटा है। महिला ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से उसका एक युवक से प्रेम संबंध था, जिससे उसे एक पुत्र भी हुआ।

यह भी पढ़े - Ballia News : सरयू नदी में डूबे किशोर का शव 22 घंटे बाद बरामद

यह मामला तब तूल पकड़ा जब 11 मई 2025 को ससुराल पक्ष को प्रेम संबंध और बच्चे के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें ग्राम प्रधान, रिश्तेदार और दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। पंचायत में आपसी सहमति से महिला और उसके पति के बीच सामाजिक रूप से संबंध विच्छेद करवा दिया गया।

इसके बाद जब महिला ने प्रेमी से शादी की बात की, तो उसने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि प्रेमी और उसके परिजन न केवल उसे अपनाने से इनकार कर रहे हैं, बल्कि उसकी हत्या की साजिश भी रच रहे हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.