Ballia News: संस्कार गीत कार्यशाला' में दमक उठी सनबीम बलिया की प्रतिभाएं, समापन समारोह में बिखरी सांस्कृतिक रंगत

Ballia News: बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के साथ-साथ उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से सनबीम स्कूल, बलिया निरंतर प्रयासरत रहता है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) तथा सनबीम स्कूल बलिया के संयुक्त तत्वावधान में 'सृजन : संस्कार गीत कार्यशाला' का आयोजन किया गया, जिसका समापन 22 मई को भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

यह 10 दिवसीय कार्यशाला 13 मई से 22 मई तक प्रतिदिन सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक संचालित हुई। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने संस्कार गीतों की गायन शैली, उनकी गहराई, भाव एवं प्रस्तुति के विभिन्न आयामों को जाना और सीखा। अंतिम दिन छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीतों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

यह भी पढ़े - बांसडीह सीएचसी में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में ओपीडी ठप, मुकदमा दर्ज होने पर बहाल

इस कार्यशाला में सनबीम स्कूल, बलिया की 13 छात्राओं के साथ गाजीपुर से आए 3 प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। बच्चों की समर्पण भावना और परिश्रम ने यह साबित कर दिया कि नई पीढ़ी में हमारी सांस्कृतिक विरासत को समझने और आगे बढ़ाने की पूरी क्षमता है।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ. गणेश कुमार पाठक ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों को आगे भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यशाला का संचालन संगीत शिक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा और उनकी टीम द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। संगीत विभाग के अध्यापक अमित पांडेय और कृष्णा वर्मा का भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस कार्यशाला का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कार गीतों से जोड़ना था। समापन के अवसर पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति संवेदनशील किया और इस प्रयास को एक यादगार अनुभव बना दिया।

यह आयोजन न केवल एक संगीत कार्यशाला थी, बल्कि यह बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने और उनमें सांस्कृतिक चेतना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुई।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.