Ballia News: दो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की नियुक्ति रद्द, FIR दर्ज करने के निर्देश

बलिया: जिले में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत नियुक्त की गई दो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की सेवाएं अनियमितताओं के चलते रद्द कर दी गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता अनिवार्य है, और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मनियर परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिटौनीय की आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती अन्नू शर्मा, पत्नी राजकुमार शर्मा की नियुक्ति इसलिए निरस्त की गई है क्योंकि उनके केंद्र पर उनकी माता सहायिका के पद पर कार्यरत हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। तथ्यों को छिपाने के आरोप में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े - Ballia News : दुबहड़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति हुई बेहतर, उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

वहीं, नगरा परियोजना के ग्राम ढेकवारी की कार्यकत्री श्रीमती ज्ञानती देवी, पत्नी राजन कुमार की नियुक्ति भी रद्द कर दी गई है। जांच में यह सामने आया कि उन्होंने उम्र छुपाने के उद्देश्य से फर्जी हाईस्कूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति रद्द की गई है और उनके खिलाफ भी FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता के चलते लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना...
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
UP News : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले का खुलासा, पुलिस डॉग ‘मैरी’ ने आरोपी तक पहुंचाई टीम
Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू
Adani Mundra Airport : मुंद्रा एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नियमित उड़ान सेवा, मुंबई-गोवा समेत 8 शहरों से बढ़ी कनेक्टिविटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.