Ballia News: सरयू नदी किनारे मिला युवती का शव, पहचान श्रुति पांडेय के रूप में हुई

Ballia News: उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सरयू नदी के किनारे एक युवती का शव देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल की रहने वाली 25 वर्षीय श्रुति पांडेय के रूप में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रुति पांडेय एक आर्केस्ट्रा पार्टी में डांसर के रूप में कार्यरत थी और बलिया के माल्दा चट्टी क्षेत्र में किराए पर रहती थी। कुछ समय पूर्व उसका विवाह सिंकन्दरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव निवासी एक युवक से हुआ था।

यह भी पढ़े - Ballia News: बांसडीह की बेटी निधि पाण्डेय ने रचा सफलता का इतिहास, बिहार PCS में बनीं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक एक दिन पहले श्रुति और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसका पति घर से चला गया। रात में श्रुति ने कमरे का ताला बंद किया और घर से निकल गई। अगली सुबह उसका शव सरयू नदी में बहता हुआ मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.