काशीपुर : महिला और साथी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, तीन लाख रुपये वसूले

Uttrakhand News: काशीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने एक महिला और उसके साथी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर आईटीआई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को चैती मेले के दौरान उसकी मुलाकात पुरानी परिचित नीलू (निवासी श्यामपुरम कॉलोनी, बाजपुर रोड) और कुछ अन्य जानकारों से हुई। बातचीत के बाद वह नीलू के घर चला गया, जहां उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी गई। उसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं रहा और वह कैसे अपने घर पहुंचा, इसका भी उसे कोई होश नहीं है।

एक मई को नीलू ने दोबारा उसे घर बुलाया, लेकिन उसके मना करने पर महिला नाराज हो गई और गालियां देने लगीं। महिला ने दावा किया कि उसके पास पीड़ित का एक आपत्तिजनक वीडियो है, जिसे वह वायरल करने की धमकी देने लगी। पीड़ित ने सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से आरोपी महिला के बताए स्थान — मोटेश्वर महादेव मंदिर के पीछे, जसपुर खुर्द — में एक पर्स में तीन लाख रुपये रख दिए।

इसके बाद पीड़ित ने महिला को डेढ़ लाख रुपये उधार भी दिए। बावजूद इसके, आरोप है कि महिला लगातार उसे ब्लैकमेल कर रही है और अब बीस लाख रुपये की मांग कर रही है। न देने पर वीडियो वायरल करने और जान से मरवा देने की धमकी दी जा रही है।

पुलिस ने महिला और उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.