Ballia News : सुलह से इनकार पर युवक ने महिला पर तानी बंदूक, चली गोली लेकिन बच गई जान

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में बुधवार सुबह एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ। पुराने मुकदमे में सुलह न करने से नाराज युवक ने महिला पर कट्टे से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली महिला को नहीं लगी और वह सुरक्षित बच गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

पीड़िता नूरी खातून पत्नी तनवीर अहमद (निवासी कोटवारी) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी रोशन पुत्र विजय राम और उसकी पत्नी नीलम घर आए और पुराने केस में सुलह का दबाव बनाने लगे। मना करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद नीलम घर के अंदर गई और कट्टा लाकर रोशन को थमा दिया। रोशन ने जान से मारने की नीयत से फायर किया, लेकिन गोली महिला के पास से गुजर गई।

यह भी पढ़े - Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रसड़ा भेजा। पुलिस ने आरोपी दंपति रोशन और नीलम के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली-गलौज और धमकी की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
मेष आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लंबे समय...
Ballia News : शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाही पर हमला, पति-पत्नी समेत छह पर मुकदमा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.