Aligarh News: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, 29 घायल

अलीगढ़ : टप्पल थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से दिल्ली की ओर जा रही एक निजी डबल डेकर बस पीछे से एक चलते ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 29 अन्य यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में बस चालक भी शामिल है। बस कानपुर से दिल्ली जा रही थी। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभवतः बस चालक को झपकी आ गई थी, जिसके चलते बस ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के समय दोनों वाहन एक ही दिशा में चल रहे थे।

घटना के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में नियंत्रित कर दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.