Ballia Flood Update : डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, 24 घंटे ड्यूटी का आदेश

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को बैरिया तहसील के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित दुबेछपरा गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पहले से बने रिंग बांध की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से इसकी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाढ़ से बचाव के लिए कई अहम निर्देश दिए।

उन्होंने एसडीएम बैरिया को आदेश दिया कि क्षेत्र में तुरंत कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसमें कर्मचारियों की 24 घंटे दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाए और यह व्यवस्था आज से ही लागू हो। साथ ही कटान रोकने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। जहां बांस की प्लेटों की जरूरत हो, वहां तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़े - Ballia News: ई-रजिस्ट्री के निजीकरण के विरोध में दस्तावेज लेखकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन गांवों में कटान हो रहा है, वहां खुद जाकर निरीक्षण करें और बचाव कार्य समय से पूरा किया जाए। डीएम ने चक्की नौरंगा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया और वहां भी 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने प्रभावित गांवों में जाकर संबंधित ग्राम प्रधानों के नाम और मोबाइल नंबर नोट करने के निर्देश दिए ताकि राहत कार्यों में उनका सहयोग लिया जा सके। निरीक्षण के दौरान डीएम केहरपुर गांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने नदी की धारा को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए ठोकर का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को गंगा में नाव चलाने से रोका जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बैरिया, बाढ़ खंड अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
अमेठी। जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसंडा गांव में शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली...
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Ballia News: चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर युवक जियो टावर पर चढ़ा, 4.30 घंटे बाद सुरक्षित उतरा
आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.