Ballia News : सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कंपनी को दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट डाकबंगला के पास 28 जून को हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ एनकेसी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर के.के. राम से मुलाकात कर एक सप्ताह के भीतर उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुआवजा नहीं दिया गया, तो कंपनी का काम पूरी तरह से ठप करवा दिया जाएगा।

मृतकों में गायघाट निवासी गोपाल राजभर (30) पुत्र भरत राजभर, अकोल्ही (बांसडीह) निवासी रवि राजभर (30) पुत्र भुनेश्वर राजभर और अशोक राजभर (45) शामिल थे। तीनों युवक एक ही बाइक से बलिया की ओर जा रहे थे, तभी गायघाट डाकबंगला के पास तेज रफ्तार डम्पर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़े - 1857 क्रांति के महानायक मंगल पांडेय को बलिया में श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर किया नमन

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि हादसे के पीछे एनकेसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की गाड़ी थी और पुलिस तथा कंपनी के बीच मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि दर्जनों चश्मदीदों ने देखा है कि डम्पर कंपनी का ही था। अगर एक सप्ताह में मृतकों के परिजनों को मुआवजा नहीं मिला, तो वे हजारों लोगों के साथ कंपनी गेट पर धरना देंगे और प्रोजेक्ट को रुकवा देंगे।

इस मामले में जब हल्दी थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर ली है और कंपनी से सांठगांठ के आरोप निराधार हैं।

वहीं, एनकेसी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर के.के. राम ने भी अपने पक्ष में कहा कि “इस हादसे में कंपनी की कोई भी गाड़ी शामिल नहीं थी। हमारी सभी गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगा है और पुलिस चाहे तो कभी भी ट्रेस कर सकती है।”

मौके पर ग्राम प्रधान बृजेश राजभर, मनीष सिंह, नागेंद्र सिंह, संपूर्णानंद, संतोष पासवान, पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह और चंद्र भूषण पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.