Ballia News: बलिया में सड़क के पास मिली नवजात बच्ची: बच्ची की हालत ठीक, महिला ने गोद लिया

Ballia News: बलिया के चितबड़ा गांव थाना क्षेत्र के नरही-कारो मार्ग पर पुलिया के पास सोमवार को एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली.

Ballia News: बलिया के चितबड़ा गांव थाना क्षेत्र के नरही-कारो मार्ग पर पुलिया के पास सोमवार को एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली. सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने नवजात को सुखिया देवी पत्नी भगवान राजभर निवासी वासुदेवा थाना चितबड़ागांव बलिया को सौंप दिया है। नवजात को शिशु का दूध पिलाया गया है।

यह भी पढ़े - गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान

आप सभी ने बहुत योगदान दिया है

नवजात शिशु बिल्कुल ठीक है. साथ ही उक्त संबंध में सीडब्ल्यूसी को भी जानकारी दे दी गयी है. नवजात के मिलने पर मौके पर जुटी भीड़ तरह-तरह की अटकलें लगा रही थी. प्रभारी निरीक्षक चितबड़ा गांव राम सजन नागर ने थाना क्षेत्र के नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस बच्ची की जान बचाने में आप सभी का भी बहुत योगदान रहा है। बच्ची की हालत ठीक है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है.

स्थानीय थाने के सीयूजी नंबर पर भी सूचना दें

यदि समय पर सूचना नहीं मिलती तो बच्चे के साथ कुछ भी हो सकता था। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि कई बार देखा जाता है कि सड़क पर दुर्घटनाएं या अन्य कोई दुर्घटना हो जाती है। अगर समय पर सूचना मिल जाए तो घायलों को समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकती है। अगर भविष्य में ऐसा कुछ हो तो तुरंत 112 नंबर पर फोन कर सूचना दें, अन्यथा स्थानीय थाने के सीयूजी नंबर पर सूचना दें.

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.