Ballia News: नकाबपोश बदमाशों ने किशोर पर किया हमला, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडैल नियामत अली गांव में पहुंचे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर बैठे एक किशोर पर हमला कर दिया। यही नहीं, किशोर को घायल करने के बाद हमलावर उसका मोबाइल और 1500 रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। घायल किशोर को आनन-फानन में सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

बताया जा रहा है कि काशिफ पुत्र जिलानी सोमवार की शाम अपने घर के बाहर बैठा था। इसी बीच, बाइक सवार तीन युवक मास्क पहने पहुंचे और लोहे की रॉड तथा धारदार हथियार से काशिफ पर वार कर दिये। दिनदहाड़े हुई वारदात से अफरा-तफरी मच गई। डायल-112 पर पुलिस को सूचना देने के साथ ही काशिफ को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल किशोर के चाचा सोनू ने बताया कि काशिफ सलेमपुर में अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करता है, जो दो दिन पहले ही घर आया था।

यह भी पढ़े - दिल्ली अग्निकांड के बाद बलिया में बड़ी कार्रवाई, अवैध महावीर लॉज सील; होटल संचालकों में हड़कंप

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.