Ballia News: बलिया में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

बलिया: जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के रुकुनपुरा गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला.

बलिया: जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के रुकुनपुरा गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला. सूचना पर सीओ एसएन वैश्य और थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रुकुनपुरा निवासी राजधानी चौहान की पत्नी कमलावती शाम को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गईं। सुबह उसका शव कमरे में छत के हुक से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। यह देखकर परिवार के लोग सदमे में आ गए। शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : आज बलिया आएंगे CM योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

कमलावती की शादी 15 साल पहले हुई थी, दोनों के दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजनों की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मोबाइल टॉवर...
परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एमडीएम और छात्र नामांकन में अनियमितता पर प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ मुकदमा
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.