Ballia News : सरयू नदी में स्नान करते समय चार किशोरियां डूबीं, तीन बचीं, एक की तलाश जारी

मनियर क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव की घटना, एनडीआरएफ टीम जुटी तलाश में

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब सरयू नदी में स्नान कर रही चार किशोरियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। आसपास मौजूद लोगों और मजदूरों की तत्परता से तीन किशोरियों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन एक किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। उसकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, गांव की मंशा (14), पिंकी (15), अंशा (14) और हिमांशु यादव (15) सुबह करीब 7:30 बजे सरयू नदी में नहाने गई थीं। स्नान के दौरान सभी किशोरियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। यह देख नदी किनारे काम कर रहे मजदूर और अन्य स्नान कर रहे लोग तुरंत मदद को दौड़े। उन्होंने तीन किशोरियों को किसी तरह बचा लिया, लेकिन हिमांशु यादव पुत्री शैलेंद्र यादव को नहीं बचाया जा सका।

यह भी पढ़े - Ballia News : किशोरी के अपहरण का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिमांशु की तलाश के लिए स्थानीय मछुवारों के साथ-साथ वाराणसी से आई एनडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक रामाज्ञा शुक्ला कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही किशोरियों के परिजनों में कोहराम मच गया। हिमांशु के घर पर मातम पसरा हुआ है। मां-बाप की चीखें सुनकर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। तीनों किशोरियां – मंशा, पिंकी और अंशा – गर्मी की छुट्टियों में रिश्तेदारी में प्रीति यादव के यहां आई थीं।

घटनास्थल पर तहसीलदार सिकंदरपुर प्रवीण सिंह, नायब तहसीलदार सीपी यादव और थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे भी पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि लापता किशोरी की तलाश लगातार जारी है और एनडीआरएफ की टीम को इसमें लगाया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.