- Hindi News
- मनोरंजन
- 'उड़ने की आशा' में 7 साल का लीप, नए लुक में नजर आएंगे कंवर ढिल्लों
'उड़ने की आशा' में 7 साल का लीप, नए लुक में नजर आएंगे कंवर ढिल्लों
मुंबई: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'उड़ने की आशा' की कहानी अब सात साल के लीप के साथ नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। इस नए अध्याय में सचिन और सायली की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है, जबकि दर्शकों को प्यार, जुदाई, उम्मीद और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरी कहानी देखने को मिलेगी।
शो में सचिन का किरदार निभा रहे अभिनेता कंवर ढिल्लों भी नए लुक में नजर आएंगे। इस किरदार के लिए उन्होंने करीब ढाई साल बाद अपने बाल कटवाए हैं।
कंवर ढिल्लों ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में दर्शकों ने सचिन और सायली के सफर को सिर्फ देखा नहीं, बल्कि उससे भावनात्मक रूप से जुड़ गए हैं। उनके मुताबिक, लीप के बाद की कहानी भावनाओं और नए मोड़ों से भरपूर है, जिसे दर्शक निश्चित रूप से पसंद करेंगे।
उन्होंने कहा, "इस नए चरण के लिए मैंने अपने लुक में भी बदलाव किया है। ढाई साल बाद आखिरकार मैंने इस किरदार के लिए अपने बाल कटवाए हैं।"
'उड़ने की आशा' का नया अध्याय हर रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। शो को जियोहॉटस्टार पर भी कभी भी देखा जा सकता है।
