- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- फिरोजाबाद
- फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश ढेर; एसओजी के दो सिपाही घायल
फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश ढेर; एसओजी के दो सिपाही घायल
फिरोजाबाद: इटावा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम और बदमाशों के बीच शुक्रवार को फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश मारे गए, जबकि बदमाशों की गोलीबारी में एसओजी के दो सिपाही घायल हो गए।
पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश मौके पर ढेर हो गए।
मुठभेड़ के दौरान एसओजी के आरक्षी डेविड चौहान के पेट और पुष्पेंद्र के कंधे में गोली लगी। दोनों घायल सिपाहियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और फिरोजाबाद के एसएसपी आदित्य लांघे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
