Ballia News : शहर की एक कपड़े की दुकान में लगी आग, पहुंचा फायर ब्रिगेड

Ballia News : बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नया चौक जापलिनगंज  में स्थित एक कपड़े की दुकान में सोमवार की रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गयी। इससे मुहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

जापलिनगंज के नया चौक मुहल्ले में स्थित मंगलम श्री कपडे की दुकान है। दुकान के ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है। सायं को दुकानदार ने दुकान बन्द किया। कुछ देर बाद दुकान से धुआं निकलता देख मोहल्लेवासियों ने शोर मचाया। आस पास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच, पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम दो गाड़ियां लेकर पहुंच गयी। मोहल्लेवासियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। अग्निकांड में कितने का नुकसान हुआ है, इसका पता नही चल सका है।

यह भी पढ़े - Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.