- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : विदेश भेजने के नाम पर ठगी का विरोध करने पर तीन लोगों पर जानलेवा हमला, ट्रेनिंग सेंटर स...
Ballia News : विदेश भेजने के नाम पर ठगी का विरोध करने पर तीन लोगों पर जानलेवा हमला, ट्रेनिंग सेंटर संचालक समेत कई पर केस दर्ज
बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के कुण्डैल ढाला स्थित एक ट्रेनिंग सेंटर के संचालक और उसके साथियों पर विदेश भेजने के नाम पर कथित ठगी का विरोध करने वाले तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। रविवार दोपहर हुई इस घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविरंजन का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए अपने भाई को वापस बुलाकर तय कंपनी में भेजने की मांग की तो संचालक पिछले चार महीनों से उन्हें टालता रहा।
रविवार को रविरंजन अपने साथी स्वामीनाथ साहनी और विजय शंकर पटेल के साथ ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे। वहां विवाद होने पर उन्होंने डायल 112 पुलिस को बुलाया। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी संचालक ने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद तीनों उभांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराकर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान थाने से करीब आधा किलोमीटर दूर मझवलिया गांव के पास आरोपियों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि बाबू आलम के साथ आए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लोहे की रॉड, लाठी और डंडों से तीनों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक उभांव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बाबू आलम और अन्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
