ICICI प्रू सिग्नेचर सिक्योर लॉन्च: गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट और लाइफ कवर वाला नया यूलिप प्लान पेश

गोरखपुर: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपना नया प्रोडक्ट ‘आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर सिक्योर’ लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, यह भारतीय जीवन बीमा उद्योग का पहला ऐसा यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) है, जिसमें पहले से शामिल गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट, लाइफ कवर और टैक्स के लिहाज से फायदेमंद रिटर्न की सुविधा मिलती है।

यह एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग लिंक्ड इंडिविजुअल सेविंग्स लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जिसे उन ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एकमुश्त निवेश के साथ निश्चित लाभ और वित्तीय सुरक्षा चाहते हैं। इस प्लान में ग्राहक एक बार निवेश कर पॉलिसी अवधि के दौरान लाइफ कवर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पांच वर्ष की अवधि पूरी होने पर मैच्योरिटी के समय ग्राहक को फंड वैल्यू या गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट में से जो अधिक होगा, उसका भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़े - स्कोडा ऑटो ने भारत में बढ़ाई RS विरासत, नई कोडिएक RS सात-सीटर SUV की घोषणा

उदाहरण के तौर पर, यदि 45 वर्षीय ग्राहक इस योजना में पांच लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करता है, तो वह पॉलिसी अवधि के दौरान 6.25 लाख रुपये का लाइफ कवर चुन सकता है। इस स्थिति में उसे सात लाख रुपये का गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट प्राप्त होगा।

प्रोडक्ट लॉन्च के अवसर पर कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विकास गुप्ता ने कहा कि अब ग्राहक पारंपरिक निवेश विकल्पों के साथ ऐसे समाधान तलाश रहे हैं, जो गारंटीड रिटर्न, वित्तीय सुरक्षा और बेहतर टैक्स के बाद लाभ प्रदान करें। इसी उद्देश्य के साथ आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर सिक्योर को तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह प्लान ग्राहकों को एक बार निवेश करके लंबे समय के वित्तीय लक्ष्यों पर अधिक भरोसे के साथ ध्यान केंद्रित करने का अवसर देता है। साथ ही, यह पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए लाइफ कवर भी उपलब्ध कराता है।

यह योजना शुरुआती प्रीमियम के 140 प्रतिशत तक गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट प्रदान करती है। इसके अलावा इसमें जीरो प्रीमियम एलोकेशन चार्ज और पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज की सुविधा दी गई है, जिससे ग्राहक का अधिक पैसा निवेश में लगाया जाता है।

कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में उसने 99.3 प्रतिशत क्लेम सेटलमेंट रेशियो हासिल किया है और दावों के निपटान का औसत समय केवल 1.1 दिन रहा है। कंपनी पिछले 25 वर्षों से ग्राहकों को बीमा सेवाएं प्रदान कर रही है और तकनीक आधारित सेवाओं के माध्यम से भविष्य की जरूरतों के अनुरूप खुद को लगातार विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.