- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : मामा के घर में मिला युवा भांजे का शव, मचा हड़कम्प
Ballia News : मामा के घर में मिला युवा भांजे का शव, मचा हड़कम्प
On
दुबहड़, बलिया : दुबहड़ थाना क्षेत्र के बसरिकापुर गांव में मंगलवार की देर शाम एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, जिसमें सफलता भी मिली। युवक की मौत कैसे हुई ? इसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है। फांरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किये।
रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर गांव निवासी मां गायत्री ने बताया कि गोलू बसरिकापुर में अपने मामा के यहां कभी कभार आता जाता रहता था। यह घटना कैसे हुई ? समझ नहीं आ रहा। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया। वहीं, इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वैसे मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।
खबरें और भी हैं
Ballia News : पोखरे में मिली लापता बुजुर्ग महिला की लाश
By Parakh Khabar
Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में दरोगा की मौत
By Parakh Khabar
Latest News
21 Jan 2026 05:11:37
वाराणसी : काशी के दालमंडी मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर मंगलवार को एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
