Ballia News : कुंए में मिला युवक का शव, पहुंची पुलिस

बांसडीह, बलिया : कस्बा बांसडीह के उत्तर टोला स्थित फुटानी चौक के पास शुक्रवार की शाम 35 वर्षीय युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में कुंए में गिरने से हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया।

इंद्रजीत मौर्य पुत्र विजय मौर्य शुक्रवार की सुबह से ही गायब था। परिवारीजन इधर-उधर पूरे दिन खोजते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार की शाम को घर के पास स्थित कुंए के पास उसका चप्पल पाया गया। शंका के होने पर कुंए में कांटा रस्सी डाला गया तो उसका शव बाहर निकला।ग्रामीणों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था, जिसकी दवा चल रही थी। वह अपने तीन भाइयों में बड़ा था। 

यह भी पढ़े - Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.