Ballia News: एआरपी चयन परीक्षा में 68 शिक्षक सफल, 24 असफल; 6 मई को माइक्रो टीचिंग, 7 को होगा इंटरव्यू

बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले 92 शिक्षकों में से 68 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 24 शिक्षक असफल रहे। सफल अभ्यर्थियों की माइक्रो टीचिंग 6 मई 2025 को सुबह 9 बजे विकास भवन, बलिया में आयोजित की जाएगी। माइक्रो टीचिंग पास करने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू 7 मई 2025 को सुबह 9 बजे से विकास भवन में ही होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में तैनात एआरपी शिक्षकों का कार्यकाल 31 मार्च 2025 को समाप्त हो गया है, जिसके बाद वे एक अप्रैल से अपने मूल विद्यालयों में कार्यरत हो चुके हैं। जिले में कुल 82 एआरपी पद रिक्त हैं, जिनमें नगर क्षेत्र समेत 17 ब्लॉकों में नियुक्तियां की जानी हैं।

यह भी पढ़े - चंद्रशेखर हॉफ मैराथन में देशभर के धावकों का उत्साह, 19 अप्रैल को बलिया में होगा आयोजन

एआरपी चयन के लिए कुल 120 शिक्षकों ने आवेदन किया था, जिनमें से 92 शिक्षक ही लिखित परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 28 अनुपस्थित रहे। विभाग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों में हिंदी विषय से 7, सामाजिक विज्ञान से 22, अंग्रेज़ी से 6, गणित से 18 और विज्ञान विषय से 15 शिक्षक शामिल हैं।

बीएसए ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर 2 मई 2025 को जनपद बलिया में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत 6 मई को माइक्रो टीचिंग और 7 मई को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.