Sitapur News: पेड़ से टकराकर पलटा डंपर, आग लगने से खलासी की जलकर मौत

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना थानगांव थाना क्षेत्र के महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर स्थित घेवड़ा गुरुद्वारा के पास सोमवार सुबह की है, जब एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

पुलिस के अनुसार, डंपर महमूदाबाद से गिट्टी लेकर रेउसा जा रहा था। बताया गया कि वाहन के चालक को झपकी आने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और डंपर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। टक्कर के साथ ही डंपर में आग लग गई, जिससे उसमें सवार खलासी बाहर निकल नहीं सका और मौके पर ही उसकी जलकर मौत हो गई।

मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के प्रयास जारी हैं। वहीं, डंपर चालक को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पुष्टि करने में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.