Ballia News : बच्चे की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद

बलिया। फेफना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 10 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और घटना के वक्त पहना गया कपड़ा भी बरामद हुआ है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रतीक वर्मा पुत्र शम्भू वर्मा, निवासी आमडारी, थाना फेफना के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 30 नवंबर की शाम मोहल्ले के ही युवक से हुए तकरार का बदला लेने के लिए उसके भतीजे शिवम वर्मा उर्फ यशवंत को बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गया और गड़ही में डुबोकर हत्या कर दी। बाद में शव को बोरे में भरकर फेंक दिया था।

यह भी पढ़े - लखनऊ हत्याकांड में नए खुलासे: पिता की दूसरी शादी की आशंका बनी हत्या की वजह, आरोपी की मानसिकता पर उठे सवाल

चेकिंग के दौरान टकराई पुलिस से

मंगलवार रात करीब 10:30 बजे आमडारी–पकड़ी मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। वह भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे उसके बाएं पैर में गोली लग गई।

अस्पताल में उपचार जारी

घायल आरोपी को पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के उजागर होने के बाद क्षेत्र में राहत की भावना है, क्योंकि यह बच्चा चार बहनों का इकलौता भाई था और उसकी हत्या से पूरे इलाके में गहरी सनसनी फैल गई थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.