Ballia News: 9वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

मनियर,बलिया: बड़ागांव स्थित एक विद्यालय में शनिवार को 9वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी छात्र फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को जिला अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

विद्यालय परिसर में झगड़ा, फिर चाकूबाजी

घटना श्री शिव गोविंद शुक्ल ज्ञानस्थली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में सुबह 11 बजे हुई। किसी बात को लेकर 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान 9वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र गोलू राजभर (17), निवासी बालापुर, बांसडीह कोतवाली, पर चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़े - भूमि विवाद में मारपीट और महिला से दुर्व्यवहार, आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

घटना के बाद भगदड़ और हंगामा

हमले के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस और घायल छात्र के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन अपने बेटे की हालत देखकर रोने-बिलखने लगे और विद्यालय प्रशासन के खिलाफ हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने प्रधानाध्यापक को घेर लिया।

पुलिस ने प्रधानाध्यापक को थाने ले जाया, विद्यालय बंद कराया

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रधानाध्यापक को थाने ले जाकर पूछताछ की और विद्यालय को बंद करा दिया। घायल छात्र की मां अंजोरिया देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या बोले प्रधानाचार्य

प्रधानाचार्य अशोक राय के अनुसार, दोनों छात्र कक्षा के दौरान बाहर निकले थे। इसी दौरान किसी बात पर बहस हुई और 9वीं के छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस फिलहाल आरोपी छात्र की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.