बलिया: दोस्ती की आड़ में परिवार में बनाई पैठ, लड़की को लेकर हुआ फरार

बलिया: नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में बिहार के बक्सर का युवक शादी का झांसा देकर एक लड़की को लेकर भाग गया.

बलिया: नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में बिहार के बक्सर का युवक शादी का झांसा देकर एक लड़की को लेकर भाग गया. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि बक्सर के पंडितपुरा गांव निवासी दीपक पंडित की दोस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से थी. वह हमेशा बिजनेस के सिलसिले में घर आता था। वह परिवार के सदस्य जैसा बन गया था. इसी बीच उसकी दोस्ती अपने दोस्त की बहन से हो गयी. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि सोमवार को घर पर कोई नहीं था, इसी दौरान दीपक घर आया और दोस्ती की परवाह न करते हुए बहन को शादी का झांसा देकर ले गया.

यह भी पढ़े - बलिया के तहसीलदार अतुल हर्ष निलंबित, नामांतरण वादों के निस्तारण में लापरवाही का आरोप

वह घर में रखी नकदी और सोने के आभूषण लेकर भाग गया। काफी खोजबीन के बाद इसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। थाना प्रभारी पन्ने लाल ने बताया कि शिकायत पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.