बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

बलिया। बांसडीह कस्बे में पारिवारिक विवाद का मामला एक बार फिर सामने आया है। दो बार मोबाइल टावर पर चढ़कर परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले युवक के खिलाफ अब उसकी मां ने जान से मारने की धमकी देने और 35 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फत्ते सागर पोखरा मोहल्ला निवासी कुलवंती देवी मंगलवार देर शाम अपने पति राजगृही वर्मा के साथ कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने अपने बड़े बेटे धनजी वर्मा के खिलाफ तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़े - गंगा के जलस्तर में फिर तेजी, तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

कुलवंती देवी का कहना है कि परिवार की आजीविका का मुख्य साधन 18 कट्ठा खेती की जमीन है। इसी जमीन पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण होता है, जबकि उनके पति बाजार में सब्जी बेचकर परिवार की जिम्मेदारी संभालते हैं। आरोप है कि धनजी पिछले करीब चार वर्षों से परिवार के साथ मारपीट और उत्पीड़न कर रहा है। वह खेत में बोई गई फसलों को उखाड़ देता है और आए दिन विवाद करता है।

मां का आरोप है कि हाल ही में धनजी ने 18 कट्ठा जमीन बेचकर उसे 35 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। जब उन्होंने जमीन बेचने से इनकार किया तो धनजी ने पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो बार टावर पर चढ़कर कर चुका है हंगामा

बताया जाता है कि धनजी वर्मा पिछले करीब दो वर्षों से अपने माता-पिता, भाई और पत्नी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर वह जुलाई और अगस्त में दो बार मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। इस दौरान उसने अपने परिजनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

वहीं, धनजी की ओर से पहले दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि उसने कई वर्षों तक मेहनत कर जो रकम कमाई, उसे उसके परिवार के लोगों ने हड़प लिया। उसका आरोप था कि अब परिजन उसे बेसहारा छोड़कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं।

फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.