आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन

मुंबई, सितंबर 2026: पिछले कुछ दिनों से स्टार प्लस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक रहस्यमयी मुहिम ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ था। इंस्टाग्राम पोस्ट्स, स्टोरीज और कमेंट सेक्शन में लगातार ‘बात खटकी’ का जिक्र किया जा रहा था। ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल था—आखिर स्टार प्लस को क्या बात खटक रही है?

इस सस्पेंस को और दिलचस्प बनाने के लिए चैनल ने अपने कुछ लोकप्रिय शोज के पोस्टर्स में भी छोटे-छोटे बदलाव किए। जाने-पहचाने पोस्टर्स में नजर आने वाले इन बदलावों को पहली नजर में पकड़ पाना आसान नहीं था। इसके बाद फैंस के बीच यह एक तरह का मजेदार गेम बन गया कि आखिर उनके पसंदीदा शो के पोस्टर में क्या बदला गया है और कौन-सी बात ‘खटक’ रही है।

यह भी पढ़े - अनिल कपूर के साथ अब ‘अक्खा इंडिया’ खेलेगा! स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे

मुहिम की चर्चा तब और बढ़ गई, जब स्टार प्लस के लोकप्रिय किरदार अरमान-अभिरा, सौम्या-जीत, अप्पू और ईशान-नयोनिका भी इस बातचीत का हिस्सा बन गए। देखते ही देखते ‘बात खटकी’ की गूंज दूसरे लोकप्रिय ब्रांड्स के कमेंट सेक्शन तक पहुंच गई और सोशल मीडिया पर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई।

अब आखिरकार इस रहस्य से पर्दा उठ चुका है। शोज के एंड पेज और रिवील क्रिएटिव्स के जरिए सामने आया कि पिछले कई दिनों से चर्चा में रही ‘बात खटकी’ दरअसल ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ की ओर इशारा कर रही थी। यह कैंपेन अनिल कपूर के आगामी रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ से जुड़ा है।

इस कैंपेन का आइडिया रोजमर्रा की उन छोटी-छोटी बातों पर आधारित है, जो आमतौर पर लोगों की नजरों से छूट जाती हैं, लेकिन कुछ लोगों का ध्यान तुरंत उन पर चला जाता है। शो में भी ऐसी ही बारीकियों को पहचानने और सही बात पकड़ने की क्षमता अहम भूमिका निभाएगी। यानी जो छोटी-सी बात दूसरों से छूट जाए, उसे पकड़ लेना प्रतिभागियों को बड़ी जीत के करीब ले जा सकता है।

यही वजह है कि कैंपेन का संदेश भी साफ है—अगर कोई बात आपको खटके, तो उसे नजरअंदाज मत कीजिए। हो सकता है, वही छोटी-सी बात आपकी ‘जीत पक्की’ कर दे।

अनिल कपूर की मेजबानी वाला ‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.