- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में...
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
उत्तर प्रदेश,2026: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ की कहानी अब एक नए मोड़ पर पहुंचने वाली है। आने वाले एपिसोड्स में राधा (सिमरन कौर) और शनाया (वैदेही नायर) पहली बार अनजाने में एक-दूसरे के सामने आएंगी। खास बात यह है कि राधा इस बात से पूरी तरह अनजान है कि शनाया का उसके पति गिरधर (अक्षय म्हात्रे) के साथ एक खास रिश्ता है।
आने वाले एपिसोड में शनाया खरीदारी के लिए एक स्टोर पहुंचती है। बिलिंग काउंटर पर उसे पता चलता है कि गिरधर का कार्ड अपनी लिमिट पार कर चुका है। इसी दौरान राधा भी उसी स्टोर में पहुंच जाती है।
खरीदारी के दौरान शनाया का कार्ड गलती से नीचे गिर जाता है, जिसे राधा और गिरधर का बेटा कियान उठा लेता है। कियान कार्ड को पहचानकर बताता है कि यह उसके पिता का कार्ड है। हालांकि, शनाया कियान पर कार्ड चोरी करने का आरोप लगा देती है। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है।
बेटे के बचाव में सामने आएगी राधा
मामला बढ़ने पर राधा वहां पहुंचती है और अपने बेटे पर चोरी का आरोप लगता देख उसके बचाव में खड़ी हो जाती है। राधा शनाया से कियान से माफी मांगने के लिए कहती है और अपनी बात पर तब तक कायम रहती है, जब तक शनाया उसके बेटे से माफी नहीं मांग लेती।
राधा के लिए यह सिर्फ अपने बेटे के सम्मान का सवाल है, जबकि शनाया के लिए यह एक अप्रत्याशित टकराव बन जाता है। दोनों के बीच हुई यह पहली मुलाकात किसी परिचय या रिश्ते के एहसास से नहीं, बल्कि एक विवाद से शुरू होती है।
अनजानी मुलाकात से आने वाले तूफान का संकेत
राधा फिलहाल शनाया के बारे में कुछ नहीं जानती। वहीं शनाया और गिरधर के बीच के रिश्ते की सच्चाई भी उससे छिपी हुई है। ऐसे में दोनों का पहली बार आमने-सामने आना कहानी में आने वाले बड़े बदलावों का संकेत माना जा रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि जब राधा को शनाया और गिरधर के रिश्ते की सच्चाई का पता चलेगा, तो उसके सामने क्या परिस्थितियां खड़ी होंगी और इस खुलासे का उसके परिवार पर क्या असर पड़ेगा।
देखिए ‘हमारी राधा’, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।
